MP Board 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, यहां चेक करें

MP Board Result 2025 घोषित: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

MP Board Result 2025 अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज, 𝟲 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी किए हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं में लगभग 9.5 लाख और कक्षा 12वीं में 8 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। छात्र अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

MP Board Result 2025 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:

  1. MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – mpbse.nic.in या mpresults.nic.in
  2. होमपेज पर MP Board Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  6. रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

Note : अगर रिजल्ट में कोई गड़बड़ी हो तो गभराए नहीं, स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

वैकल्पिक तरीके:

  • SMS के माध्यम से:
    • MPBSE10 <रोल नंबर> को 56263 पर भेजें।
    • MPBSE12 <रोल नंबर> को 56263 पर भेजें।
  • DigiLocker:
    • DigiLocker ऐप या पोर्टल के माध्यम से परिणाम देखें।

Also Read : VITEEE Result 2025 घोषित: अभी चेक करें स्कोरकार्ड, यहाँ डायरेक्ट लिंक!

MP Board Result 2025 Direct Link

नीचे दिए किसी भी लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर से चेक करें रिजल्ट –

Main Direct Link | Server 1 | Server 2

पासिंग क्राइटेरिया:

  • छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
  • जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होते हैं, वे सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
  • पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर होती है।

पिछले वर्षों के परिणाम आंकड़े:

कक्षा 12वीं (2024):

  • कुल पास प्रतिशत: 64.48%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 68.42%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 60.54%
  • स्ट्रीमवार पास प्रतिशत:
    • विज्ञान: 71.06%
    • कॉमर्स: 71.67%
    • ह्यूमैनिटीज: 54.80%
    • फाइन आर्ट्स: 88.24%
    • एग्रीकल्चर: 55.48%
    • होम साइंस: 66.76%

कक्षा 10वीं (2024):

  • कुल पास प्रतिशत: 58.10%
  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 61.87%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 54.35%
  • कुल परीक्षार्थी: 8,21,545
  • उत्तीर्ण छात्र: 4,77,007
  • अनुत्तीर्ण छात्र: 2,43,605

इस वर्ष बेहतर परिणाम की उम्मीद है, क्योंकि छात्र और स्कूल दोनों ने तैयारी में अधिक मेहनत की है।

रीचेकिंग और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया

यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह रीचेकिंग (Rechecking) या पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा और निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा।

MPBSE MP Board Result 2025: 17 जून को होगा पूरक परीक्षा

जो छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण होते हैं, उनके लिए बोर्ड पूरक परीक्षा का आयोजन करता है। यह परीक्षा 17 जून 2025 में होगा।

MP Board Result 2025 के लिए छात्र की प्रतीक्षा अब ख़तम हुई । आधिकारिक वेबसाइट और वैकल्पिक माध्यमों के माध्यम से परिणाम की जांच करना आसान है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक घोषणाओं पर ध्यान दें और तुरंत अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।

GyanFind पर सबसे तेज़ रिजल्ट अपडेट पाने के लिए वेबसाइट को बुकमार्क करें।

MP Board Result 2025 – FAQs

MP Board 10वीं और 12वीं रिजल्ट कब घोषित हुआ?

𝟲 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित हुआ।

रिजल्ट कहां चेक करें?

mpresults.nic.in और mpbse.nic.in

क्या मोबाइल से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं?

हां, वेबसाइट मोबाइल पर भी खुलती है और आप आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट में गड़बड़ी हो तो क्या करें?

संबंधित स्कूल या बोर्ड कार्यालय से संपर्क करें।

कब होगा MP Board 2025 पूरक परीक्षा ?

17 जून 2025 को MP Board पूरक परीक्षा का योजना करेगा ।

2 thoughts on “MP Board Result 2025 घोषित: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक”

  1. Pingback: VITEEE Result 2025: क्या आज आएगा रिजल्ट? यहां देखें लेटेस्ट अपडेट और स्कोरकार्ड लिंक - GyanFind

  2. Pingback: MP Board 12th Topper List 2025 : Priyal Dwivedi ने किया टॉप, यहां देखें पूरी लिस्ट - GyanFind

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top