UP Board Topper List 2025 में शामिल छात्रों की सूची – 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों के नाम और मार्क्स

UP Board Topper List 2025 – देखें कौन बना टॉप, यहाँ पूरी मेरिट लिस्ट PDF

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा UP Board 2025 के 10वीं और 12वीं के नतीजे आज 25 अप्रैल को घोषित कर दिए गए हैं। साथ ही बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से UP Board Topper List 2025 और Merit List PDF भी साझा कर दी है।

इस सूची में छात्रों के नाम, प्राप्त प्रतिशत, स्ट्रीम वाइज आंकड़े और अन्य जरूरी जानकारी साझा की गई है।

UP Board Topper List 202510वीं और 12वीं के टॉपर्स

UPMSP Board Result 2025 Toppers List – यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के परिणाम दोपहर में ऑनलाइन घोषित किए। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर्स के नाम, रैंक, और जिलेवार जानकारी जारी की। परीक्षा इस साल 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 के बीच कराई गई थी, जिसमें लगभग 50 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे।

अब छात्र अपना स्कोर और मेरिट लिस्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट — upmsp.edu.in और upresults.nic.in — पर जाकर देख सकते हैं। इस बार कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.11% और 12वीं का पास प्रतिशत 81.15% रहा।

UP Board Result 2025 declared – चेक करें अपना परिणाम

UP Board 10th Topper List 2025 : इन छात्रों ने मारी बाज़ी

इस वर्ष कक्षा 10वीं में यश प्रताप सिंह ने सबसे ज्यादा 97.83% अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया। उनके पीछे अंशी और अभिषेक कुमार यादव रहे, जिन्होंने 97.67% के साथ दूसरा स्थान साझा किया। तीसरे स्थान पर रितु गर्ग, अर्पित वर्मा और सिमरन गुप्ता रहे जिन्होंने 97.50% अंक प्राप्त किए।

कक्षा 10वीं टॉपर लिस्ट (2025):

रैंकनामपास प्रतिशतरोल नंबरस्थान
1यश प्रताप सिंह97.83%1251288439उमरी, जालौन
2अंशी97.67%1251222549इटावा
2अभिषेक कुमार यादव97.67%1251707706बाराबंकी
3रितु गर्ग97.50%1250535307बिलारी, मुरादाबाद
3अर्पित वर्मा97.50%1250926129सीतापुर
3सिमरन गुप्ता97.50%1251288494उमरी, जालौन

UP Board 12th Topper List 2025: इंटरमीडिएट में इन छात्रों ने दिखाया कमाल

कक्षा 12वीं में इस बार महक जायसवाल ने 97.20% अंक प्राप्त करके टॉप किया है। उनके बाद दूसरे स्थान पर साक्षी, आदर्श यादव, शिवानी सिंह और अनुष्का सिंह रहे जिन्होंने 96.80% अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर मोहिनी रही जिन्होंने 96.40% अंक हासिल किए।

कक्षा 12वीं टॉपर लिस्ट (2025):

रैंकनामपास प्रतिशतरोल नंबरस्थान
1महक जायसवाल97.20%2256443376भुलाई
2साक्षी96.80%2255570710गजरौला, अमरोहा
2आदर्श यादव96.80%2256541265कादीपुर, सुल्तानपुर
2शिवानी सिंह96.80%2256379767प्रयागराज
2अनुष्का सिंह96.80%2256514285कौशांबी
3मोहिनी96.40%2256145514इटावा

UP Board Toppers List 2025यूपी बोर्ड 2025 टॉपर लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप PDF फॉर्म में टॉपर लिस्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट — upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UP Board 10वीं/12वीं टॉपर लिस्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें सभी टॉपर्स की सूची होगी।
  4. इस PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव रखें।

साल 2024 के टॉपर्स की लिस्ट

यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स लिस्ट 2024:

रैंकनामअंक
1प्राची निगम591/600
2दीपिका सोनकर590
3नव्या सिंह588
3स्वाति सिंह588
3दीपांशी सिंह सेंगर588

यूपी बोर्ड 12वीं टॉपर्स लिस्ट 2024:

रैंकनामप्रतिशत
1शुभम वर्मा97.80%
2विषु चौधरी97.60%
3काजल सिंह97.60%
3राज वर्मा97.60%
3कशिश मौर्या97.60%
3चार्ली गुप्ता97.60%
3सुजाता पाण्डेय97.60%
4शीतल वर्मा97.40%
4कशिश यादव97.40%
4आदित्य कुमार97.40%

टॉपर बनना गर्व की बात

Up Board की Topper List सिर्फ एक मेरिट लिस्ट नहीं, बल्कि उन छात्रों की मेहनत और समर्पण की पहचान है जिन्होंने लाखों छात्रों में खुद को साबित किया। टॉपर्स को राज्य सरकार और विभिन्न संस्थानों से छात्रवृत्तियाँ और पुरस्कार भी दिए जाते हैं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में है, तो यह आपके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है। – Last Update 26 April 2025

1 thought on “UP Board Topper List 2025 – देखें कौन बना टॉप, यहाँ पूरी मेरिट लिस्ट PDF”

  1. Pingback: UP Board Result 2025 Declared - कैसे चेक करें अपना परिणाम? - GyanFind

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top